डिजिटल डेस्क: मदर डेयरी इस साल लागत बढ़ने समेत अन्य वजहों को जिम्मेदार ठहराते हुए एक के बाद एक कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया । हालांकि, महंगाई दर भले ही थोड़ी कम हुई हो, लेकिन दूध पर महंगाई जारी है । कुछ दिनों पेहले ही मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी ।
पीटीआई के मुताबिक, गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के एमडी आर एस सोढ़ी ने कहा है कि कंपनी की अपने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है । गौर कि बात यह है कि GCMMF ही अमूल ब्रांड का संचालन करता है.इस साल अब तक अमूल दूध के दामों में तीन बार बढ़ोतरी की जा चुकी है । इसके बीच कंपनी की ओर से आया ये बयान राहत देने वाला है ।