समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार के लिए जनसमर्थन मांगा और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर वरिष्ठ सपा नेता आजम खां को फर्जी मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। यादव ने आजम खां के साथ यहां एक चुनावी रैली में जनता से अपील की कि वे रामपुर विधानसभा उपचुनाव में खां के प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ वोट दें।
आजम से नाइंसाफी