डिजिटल डेस्क: भाजपा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया हैं।इसके अलावा कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। यह दोनों ही नेता कांग्रेस में लंबे समय तक रहे हैं,इसके अलावा यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का मेंबर बनाया गया है।  उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष रहे मदन कौशिक, पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय और बीजेपी की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया को राष्ट्रीय कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। पार्टी ने एक बयान जारी कर बताया कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।