डिजिटल डेस्क: पिछले महीने बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में दिसंबर में बड़ा खेला होगा।केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक का दावा है कि बंगाल के 40-45 तृणमूल कांग्रेसृ विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। इससे पहले भी कई नेताओं की तरफ से यह दावे किए जा चुके हैं।पार्टी विचार कर रही है कि आगे क्या किया जाना चाहिए।इससे पहले पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और फिल्म स्टार और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी दावा किया हैं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गिरफ्तार किया जाएगा और टीएमसी के 40 से ज्यादा नेता उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। हांलाकि पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी और 2024 तक उसे हटा दिया जाएगा। हालांकि, उनके दावे पर टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा था कि पार्टी के विधायक बिकने वाले नहीं हैं। टीएमसी ने अपने विधायकों पर पूरा भरोसा जताया है।
कमजोर हुई टीएमसी की नींव,क्या बंगाल में फिर से होने वाला है 'खेला'