डिजिटल डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय यूपी की पहली ऐसी यूनिवर्सिटी बन गई है, जो पेपरलेस है। यहां ई ऑफिस की शुरुआत की गई है,कानपुर समेत आसपास के जिलों के कॉलेज सम्बद्ध होने के चलते फाइलों का रखरखाव और उनको ढूढ़ने में काफी दिक्कतों का सामना करता पड़ता था, जिसको देखते हुए लंबे समय से ई ऑफिस शुरू करने की तैयारी चल रही थी।राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के क्लाउड इनेबल्ड सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन की ओर से ई ऑफिस की स्थापना की गई है। पेपरलेस होने से अब कर्मचारियों को ज्यादा कागजी कार्रवाई भी नहीं करनी पड़ेगी और एक क्लिक पर ही सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।CSJM विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार अवस्थी और रजिस्ट्रार अनिल कुमार यादव ने ई ऑफिस की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इससे अभिलेखों के ना मिलने की समस्या समाप्त हो जाएगी और कागज की बचत के साथ-साथ काम भी जल्दी होगा।
कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय अब बना यूपी का पहला पेपरलेस यूनिवर्सिटी