डिजिटल डेस्क: इंस्टाग्राम के जरिए गौतमबुद्ध नगर जिले के एक युवक ने युवती से की थी दोस्ती। जबकि युवक युवती के बुलाने पर दिल्ली गया उसे मिलने के लिए और लापता हो गया। थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि कुलीपुरा गांव निवासी शांतनु (16) दसवीं का छात्र है और इंस्टाग्राम पर एक युवती के साथ बाटचीत होती थी और उसी के बुलाने पर वह अपने दोस्त के साथ शुक्रवार को दिल्ली के शाहदरा स्थित मेट्रो स्टेशन गया था और वहां से लापता हो गया।