महाराष्ट्र के मंत्री शंभुराज देसाई ने बुधवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत से कहा कि यदि वह दोबारा ‘आराम करने’ की स्थिति को टालना चाहते हैं, तो अपनी ‘जुबान पर लगाम’ रखें। राउत धन शोधन मामले में जमानत मिलने के बाद मुंबई जेल से पिछले महीने रिहा हुए हैं। वहीं, राउत ने पलटवार करते हुए देसाई के बयान को खुली धमकी करार दिया। राउत ने कहा कि देसाई ने उन्हें धमकी दी है कि वह चुप रहें अन्यथा उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
राउत को धमकाया