डिजिटल डेस्क: गुजरात दंगे के दौरान बिलकिस बानों से बलात्कार और हत्या के अपराध के लिए दोषी ठहराए गए 11 लोगों की जल्द रिहाई को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 13 दिसंबर को। बिलकिस बानो ने 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है,इन आरोपियों की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहले भी कई याचिका दायर की जा चुकी है। जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस बेला माधुर्य त्रिवेदी की पीठ इस मामले पर सुनवाई करेगी,अब मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इस मुद्दे पर फैसला लेंगे। 25 अगस्त तक इन आरोपियों की सजा में छूट देकर उनकी रिहाई के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था।