डिजिटल डेस्क: पिछले कुछ महीनों से हरियाणा में लुटेरी दुल्हनों के मामले लगातार सामने आ रहे है। हाल ही में अंबाला जिले से सामने आया है,शादी के तीसरे दिन दुल्हन फरार,यह लुटेरी दुल्हन अपने साथ लाखों रुपए के जेवरात और घर में रखे दो लाख रुपये भी ले गई। पीड़ित पति ने पुलिस में लुटेरी दुल्हन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही  कुछ महीने पहले हरियाणा के रेवाड़ी से भी लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया था,जहां तीन बार शादियां कर चुकी लुटेरी दुल्हन ने जब चौथे दुल्हे को अपना शिकार बनाने की कोशिश की तो युवक की सूझबूझ से लुटेरी दुल्हन के काले कारनामों का खुलासा हो गया वो ठगी का शिकार होने से बच गया और उसने लुटेरी दुल्हन को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया,लुटेरी दुल्हन पहुंची थी सलाखों के पीछे।बाद पता चला कि शादी के समय बताया गया उस दुल्हन का नाम और परिवार के लोग सभी फर्जी थे. महिला पंजाब के लुधियाना की रहने वाली थी।