लखीमपुर :  मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने शुक्रवार को लखीमपुर जिले के दौरे पर जिले  में  क्रांतिकारी परिवर्तन के उद्देश्य से  कुल 1,031.68 करोड़ रुपये की कुल 28 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ किया। इसी कड़ी में बहुप्रतीक्षित सोवनसिरी नदी के ऊपर लखीमपुर-घुनाहुती पुल निमार्ण के लिए भूमि पूजन कर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने आज पुल का शिलान्यास किया, जिसके बाद घुनाहुती के लोगों में उल्लास का माहौल है। उल्लेखनीय है कि आज मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे घुनाहुती मिरी बालिका महाविद्यालय के खेल मैदान में पुल के निर्माण  के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुल का शिलान्यास करने के साथ ही लखीमपुर , ढकुवाखानाा और नाउवैसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 15 योजनाओं की आधारशिला भी रखी। साथ ही 13 योजनाओं का वर्चुअली उद्घाटन भी किया। इस ब्रिज के निर्माण पर 383 करोड़ की लागत आएगी।  मुख्यमंत्री ने सुवनसिरी नदी के ऊपर लखीमपुर के घुनाहुती में पक्के पुल का शिलान्यास, सोवनसिरी निम्न अंचल की सुरक्षा योजना, लखीमपुर क्रीड़ा योजना, ब्रह्मपुत्र नद बांध के ऊपर टेकेलिफुटा से लाटोसू पथ, सोनारी छापरी, गरेमारी और मरनो में 33 केवी विद्युत परियोजना, लखीमपुर जिला अंतर्राराज्यीय बस स्टैंड, ढकुवाखना विश्तुराम दलै क्रीड़ा योजना, लखीमपुर जिला पुस्तकालय के अधुनिकीकरण, उत्तर लखीमपुर बाइपास, लखीमपुर उप आंचलिक विज्ञान भवन, तारकागृह, लीलाबाड़ी से सियाजुली पथ रोहढोला पुखुरी संरक्षण और सौंदर्यवर्धन के साथ ही 11 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा 15 दिनों के लिए विकास पखवाड़ा के रूप में असम के चारों ओर विकास का दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। आज हमारी सरकार के प्रयासों के कारण विकास की गंगा बह रही है। घुनाहुती पुल लोगों का सपना था जो अब बनने जा रहा है। आगामी वर्ष 2025 के भीतर पुल का काम संपूर्ण किया जाएगा और इसी पुल से आकर हम 2025 में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्हों लोगों से आह्वान किया कि निर्माण कार्य में निर्माता कंपनी को कोई असुविधा ना हो इसके लिए निर्माण कंपनी का सहयोग करें। गत डेढ़ वर्षों में असम में आंदोलन वर्जित हो रहे हैं, जिसके कारण विकास की गंगा बह रही है। हमारी सरकार जो वादा करती है उसे पूरी भी करती है। वहीं आज के कार्यक्रम में खिलंजिया लोगों के बीच भूमि पट्टा का भी वितरण किया गया। मंत्री डॉ. रनोज पेगू के स्वागत भाषण से आरंभ सभा में मंत्री अतुल बोरा, केशव महंत, नंदिता गार्लोसा, सांसद प्रदान बरुवा,लखीमपुर के विधायक मानव डेका, नव कुमार दलै, डॉ. अमिया कुमार भुइयां, भुवन पेगु के साथ ही जिला उपायुक्त सुमित सत्तावन, एनएसपीसीईडी विभाग के विपिन गुप्ता के साथ कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने असम माला योजना के तहत सोवनसिरी नदी पर उत्तरी लखीमपुर-घुनाहुती को जोड़ने वाले मुख्य  पक्केपुल, निचली सुवनसिरी जलविद्युत परियोजना (एनएचपीसी) की ओर से निचली सुवनसिरी खंड संरक्षण योजना (चरण 4), जिले के चबाती में लखीमपुर खेल परियोजना के फेज-21, आरआईडीएफ-27 योजना के तहत ब्रह्मपुत्र नदी तटबंध पर टेकलीफुता से लोटाचूर तक सड़क निर्माण, सोनारी चापरी, मरनई और गरैमारी की 33वीं केवीएस बिजली सब स्टेशन निर्माण, शहरी अधोसंरचना विकास निधि 2021-22 के तहत लखीमपुर जिला अंतर्राज्यीय बस स्टेशन निर्माण,नाबार्ड रूरल इंफ्रास्ट्रख्र डेवलपमेंट प्रोजेक्ट-271 के तहत रंगानदी के बाएं किनारे पर आमपाड़ा से आमताला तक बांध और पक्की सड़क निर्माण,नाबार्ड ग्रामीण अधोसंरचना विकास परियोजना-281 के तहत भीमपारा से न-आलि तक सोवनसिरी तटबंध के दाहिने किनारे के ऑयल फील्ड क्षेत्र में सेवानिवृत्त कर्मियों का निर्माण एवं सीवरेज उत्खनन एवं प्रो-सिल्टेशन सिस्टम, ढकुआखाना में बिस्तुरा डेल स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट (मिनी स्टेडियम) निर्माण, मुख्यमंत्री उन्नत पक्की सड़क निर्माण योजनान्तर्गत निर्मित रंगाजान (पुराना सिविल अस्पताल से लीलाबाड़ी एयरपोर्ट तक) सड़क के उन्नयन, मुख्यमंत्री उन्नत पक्की सड़क निर्माण योजना के तहत देबेरा से एफसीआई सड़क का निर्माण, गोदाम से एंगरखोवा तेल डिपो तक सड़क उन्नयन, शहरी अधोसंरचना विकास निधि योजना 2021-22 के तहत लखीमपुर जिला पुस्तकालय एवं हॉल के आधुनिकीकरण, उत्तरी लखीमपुर महिला औद्योगिक संस्थान कार्यशाला एवं तकनीकी प्रयोगशाला का निर्माण, नाबार्ड रूरल इन्फ्रास्ट्रख्र डेवलपमेंट फंड आरआईडीएफ-271 के तहत दिकरंग नदी के दाहिने किनारे के तटबंध और सड़क (रेलवे गाइड बांध से मधुपुर तक) निर्माण, 13वें वार्ड में पीएमएवाई (शहरी) योजना के तहत स्थानीय स्लम पुनर्विकास और सीआईडीएफ के तहत उत्तर लखीमपुर कस्बे में हरिजन कॉलोनी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।