डिजिटल डेस्क: आज कर्नाटक के बीजेपी लीडर सीटी रावी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की,दरअसल रविवार को फीफा वर्ल्डकप 2022 का फाइनल मैच अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला गया था और फ्रांस को अर्जेंटीना से कड़ी टक्कर के बाद हार का सामना करना पड़ा।फ्रांस के खिलाड़ी मैदान में ही निराश हो गए,इस दौरान इमैनुएल मैक्रों बिना देर किए खिलाड़ियों के पास पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। सीटी रावी ने ISRO के पूर्व चेयरमैन जब विक्रम मून लैंडर से संपर्क खो दिया था,तब प्रधानमंत्री ने गले लगाकर आश्वासन दिया था,उसी तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘महान नेता अपने लोगों के साथ चट्टान की तरह मजबूती से खड़े रहते हैं।
रावी ने दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘मेसी ने वर्ल्ड कप जीता है, इसी बीच मेक्रों ने लोगों का दिल जीत लिया'।इस कैप्शन के साथ उन्होंने आगे लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस वक्त के इसरो चीफ को चंद्रयान 2 के फेल होने पर एसे ही सांत्वना दी थी, हम सभी को यह याद है।’