डिजिटल डेस्क: बिलकिस बानो केस के 11 दोषियों की रिहाई का फैसला क्यों लिया गया,इसे RTI के तहत गुजरात सरकार से सवाल किया गया था,आजीवन कारावास के दोषियों को रिहा करने का फैसला कैसे लिया गया,कैसे उनकी सजा माफ की गई। हालांकि सरकार ने इस संबंध में सिफारिशों की टिप्पणियों को शेयर करने से मना कर दिया।

आरटीआई में पूछा गया था कि पिछले 5 सालों में छूट समितियों के लिए शर्तें क्या थीं? रिहाई के लिए किन कैदियों के नाम भेजे गए और उनके कारण भी पूछे गए,बंदियों की रिहाई के लिए छूट समिति के सदस्यों का चयन का मानदंड क्या रहा, साथ ही उनकी क्या टिप्पणी रहीं।

आरटीआई कार्यकर्ता पंक्ति जोग ने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत सरकार ने अगस्त 2022, जनवरी 2023 और अगस्त 2023 में तीन चरणों में कुछ कैदियों को रिहा करने का फैसला किया हैं,आरटीआई के जवाब में राज्य के गृह विभाग ने समिति के गठन से संबंधित सरकारी प्रस्तावों और दस्तावेजों को भेजा गया हैं।