डिजिटल डेस्क: नेपाल ने भारत के 16 दवा कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। नेपाल दवा नियामक प्राधिकरण की ओर से जारी सूची में जिन 16 भारतीय दवा कंपनियों का नाम है वे हैं- रेडियंट पैरेन्टेरल्स लिमिटेड, मरकरी लेबोरेटरीज लिमिटेड, एलायंस बायोटेक, कैपटैब बायोटेक, एग्लोमेट लिमिटेड, जी लेबोरेटरीज लिमिटेड, डैफोडिल्स फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड, जीएलस फार्मा लिमिटेड, येनिजूल्स लाइफ साइंस लिमिटेड और कॉन्सेप्ट फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड आदि। लिस्ट में इनके अलावा आनंद लाइफ साइंसेज लिमिटेड, आईपीसीए लेबोरेटरीज लिमिटेड, कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड, डायल फार्मास्युटिकल्स, एग्लोमेड लिमिटेड और मैकुर लेबोरेटरीज लिमिटेड जैसे बड़ी कंपनियां का भी नाम है। नेपाल सरकार की जारी किए गए इस लिस्ट में शामिल है योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी दिव्य फार्मेसी । बता दें कि यह प्रतिबंध गाम्बिया में भारत के कफ सिरप पीने के बाद 66 बच्चों का मौत होने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी की गई चेतावनी के बाद लगाया गया है।
नेपाल ने किया 16 भारतीय दवा कंपनी को ब्लैक लिस्ट