डिजिटल डेस्क: ओमीक्रोन के उपस्वरूप बीएफ.7 के बढ़ते मामलों ने भारत को चिंता में डाल दिया है,अब सरकार कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए क्रिसमस-नए साल समेत आने वाले त्योहारों को लेकर गाइडलाइन्स कि तैयारी कर ली है। कोरोना को बढ़ता देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल हाई लेवल मीटिंग की और लापरवाही बरतने के प्रति आगाह करते हुए कहा कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है,लोगों से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने की अपील की, जबकि अधिकारियों को विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी उपायों को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्यों को सलाह दी कि वे ऑक्सीजन सिलेंडर, पीएसए संयंत्रों, वेंटिलेटर और मानव संसाधन सहित अस्पताल के बुनियादी ढांचे का परिचालन तत्परता से सुनिश्चित करने की तैयारी करके रखें,इतना ही नहीं पीएम मोदी ने सभी से हर समय भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, उचित दूरी का पालन करने और आगामी त्योहारी मौसम के मद्देनजर सहित कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की अपील की है।
क्रिसमस-नए साल पर सरकार की तरफ से जनता को तोहफा