डिजिटल डेस्क: ट्विटर के सीईओ पद छोड़ने को लेकर पोल को लेकर एलन मस्क काफी आहत दिख रहे हैं,कंपनी के भविष्य से जुड़े नीतिगत फैसलों को लेकर ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर को मिलने वाले वोटिंग राइट को छीनने की बात कही है। रॉयटर्स के मुताबिक एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स को पॉलिसी संबंधी निर्णयों पर वोट देने के अधिकार को प्रतिबंधित करेगा।20 दिसंबर को अरबपति बिजनेसमैन ने पॉलिसी संबंधी फैसलों को एक लेकर एक सर्वे कराया गया था,जिसमें उन्होंने यह भी पूछा था कि क्या उन्हें ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ना चाहिए? जिसमें में 1 करोड़ 75 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था,और करीब 57 फीसदी से अधिक लोगों ने सीईओ पद छोड़ने को लेकर 'हां' में जवाब दिया था। पोल में वोट करने वाले आधे से ज्यादा लोगों का कहना था कि एलन मस्क (Elon Musk) को सीईओ का पद छोड़ देना चाहिए। वहीं, करीब 42 फीसदी लोगों ने एलन को इस पद पर बने रहने के समर्थन में वोट किया,पोल के सवाल में यह भी लिखा था कि इसका जो भी नतीजा आएगा वह उसे मानने के लिए तैयार रहेंगे।इस पोल के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि एलन मस्क जल्द ही ट्विटर के सीईओ (Twitter CEO) पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
क्या एलन मस्क ट्विटर के सीईओ पद से देंगे इस्तिफा