नगांवः सम्मेलन की नगांव शाखा ने गुवाहाटी में कामरूप शाखा द्वारा प्रांतीय स्तरीय नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता एक खोज प्रतिभा की, सीजन-2 आयोजित की। पिछले दिनों हैबरगांव लोहिया विवाह भवन में ऑडिशन राउंड में नृत्य जूनियर ग्रुप में कनन मोर एवं कार्तिक मोर तथा गायन सीनियर ग्रुप में शीतांशु केजरीवाल व श्रद्धा गुजरानी को चयनित किया गया। 13 नवंबर को गुवाहाटी में आयोजित क्वार्टर फाइनल में व सेमीफाइनल में गायन के सीनियर ग्रुप में नगांव के शीतांशु केजरीवाल एवं नृत्य के जूनियर ग्रुप में कनन मोर फाइनल में पहुंचे। उसके बाद गुवाहाटी के प्रागज्योति आईटीए सभागार में आयोजित फाइनल प्रतियोगिता में कनन मोर नृत्य में द्वितीय उपविजेता व गायन के सीनियर ग्रुप में शीतांशु केजरीवाल ने विजेता का खिताब प्राप्त कर पूरे नगांव का नाम रोशन किया। विजेता शीतांशु केजरीवाल को एक ट्रॉफी के साथ 21000 का नगद पुरस्कार व कनन मोर को एक ट्रॉफी के साथ 5100 रुपए का नगद पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस पर सम्मेलन नगांव शाखा की अध्यक्ष ललित कोठारी, सचिव संजय गाड़ोदिया, शाखा के कार्यक्रम संयोजक  अरुण नागरका, सदस्यगण व समाज बंधुओं ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।