डिजिटल डेस्क:  पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच देश में अचानक से वैक्सीन की मांग बढ़ गयी है,दिल्ली समेत कुछ राज्यों में वैक्सीन की कमी देखने को मिल रही है।कई राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार से वैक्सीन की मांग की है जिसमें उत्तराखंड सरकार भी शामिल है,लेकिन केंद्र सरकार की दलील है कि मौजूदा वक्त में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है ।देश में 1,02,71,75,213 लोगों को पहली डोज, 95,11,58,405 लोगों को दूसरी डोज और 22,23,88,000 लोगों को तीसरी डोज लग चुकी है।चीन में जिस तरह से कोरोना के केस आए हैं वह कहीं ना कहीं डराने वाले हैं,आईएमए के सेकेट्री (फाइनेंस) डॉक्टर अनिल गोयल का कहना हैं कि सतर्कता ने लोगों को वैक्सीन लेने के लिए उत्साहित किया है,फिलहाल देश में 4,821 सरकारी और 534 प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन दिया जा रहा है। क्रिसमस के दिन छुट्टी मनाने के बजाय कई सारे लोगों ने वैक्सीन लगवाई।A