डिजिटल डेस्क: NIA ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दूसरे पायदान के नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की,गुरुवार को केरल में 56 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।एनआईए का कहना हैं कि प्रतिबंधित होने के बाद पीएफआई अन्य अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन से संपर्क में थे, जिसके जरिए फंड जुटाने की कोशिश की जा रही थी। एजेंसी के मुताबिक आज की कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ है, जो पीएफआई के ओवरग्राउंड वर्कर थे यानि की अधिकारिक रूप से उस संगठन में शामिल नहीं थे।सितंबर के महीने से ही केरल में  अब तक एनआईए की पीएफआई के खिलाफ पांच रेड हो चुकी हैं।NIA पिछले महीने नवंबर में भी केरल में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन ठिकानों की तलाशी ली थी, इस दौरान एक अधिकारी ने कहा कि देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पीएफआई की आपराधिक साजिश से जुड़े मामले के तहत यह कार्रवाई की गई हैं। एनआईए के प्रवक्ता का कहना हैं राज्य के मलप्पुरम जिले में संदिग्ध लोगों के ठिकानों की तलाशी ली गई थी,इससे पहले 22 सितंबर को भी देशभर में 39 स्थानों पर पीएफआई के ठिकानों की तलाशी ली गई थी।इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।