डिजिटल डेस्क: 16-17 जनवरी को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक होगी और इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी जा सकती है,बैठक में विभिन्न राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर विचार किया जाएगा, इसके साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लिया जाएगा।बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और देश भर के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे,और इस दौरान विपक्षी दलों में व्यापक एकता की लेकर हो रही चर्चा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में हो रही भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर भाजपा इस बैठक में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकती है, क्योंकि कांग्रेस, भाजपा पर घृणा और विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाती रही है। वहीं भारत को मिली जी-20 की अध्यक्षता के मौके पर सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श बैठक के मुख्य आकर्षण में से एक होने की संभावना है,क्योंकि बीजेपी इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की सराहना करेगी और इस कवायद में अपने कार्यकर्ताओं को शामिल करने का खाका तैयार करेगी। आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक चुनावों को स्थगित करने पर भी चर्चा हो सकती है।
फिर से BJP की कमान जेपी नड्डा को,राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग 16 जनवरी को