सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनके उत्तराधिकारी प्रेम सिंह तमांग जनता के धन को सत्तारूढ़ पार्टी और परिवार के सदस्यों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के अध्यक्ष चामलिंग ने सत्तारूढ़ पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) पर लोगों को अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया।