डिजिटल डेस्क: मुंबई को धमाकों से दहलाने वाला भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान ने अपना दामाद बना लिया है,उसने पाकिस्तान में एक पठान लड़की से दूसरी बार निकाह रचा लिया है। दाऊद इब्राहिम कि दूसरी निकाह का खुलासा खुद दाऊद इब्राहिम के भांजे ने किया है। ये विस्फोटक खुलासा दाऊद इब्राहिम की बीवी महजबीन ने खुद उसके भांजे अली शाह के सामने किया था।
अलीशाह ने NIA से पूछताछ में बताया हैं कि दाऊद इब्राहिम का पहली बीवी महज़बीन को तलाक देने की खबरें झूठी हैं, से पूछताछ में बताया हैं कि दाऊद इब्राहिम का पहली बीवी महज़बीन को तलाक देने की खबरें झूठी हैं।दाऊद इब्राहिम के भांजे अलीशाह ने बताया कि दाऊद की पहली बीवी महज़बीन से जुलाई 2022 में अली शाह की दुबई में मुलाकात हुई थी,और अलीशाह के मुताबिक दाऊद इब्राहिम की पहली बीवी महज़बीन ही हर अहम मौके पर भारत मे बैठे दाऊद के रिश्तेदारों के संपर्क में व्हाट्सप्प कॉल के ज़रिए जुड़ी रहती है।
NIA को शक है कि दाऊद इब्राहिम ने अपनी पहली बीवी महज़बीन से तलाक की बात इसलिए फैलाई ताकि उसे शक के दायरे से बाहर रखा जा सके,जबकि भारत में दाऊद के रिश्तेदारों से उसकी पहली बीवी महज़बीन ही संपर्क में रहती है। ये खुलासे तब हुआ जब भारतीय जांच एजेंसी एनआईए ने पिछले दिनों आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के टेरर नेटवर्क का खुलासा करते हुए मुंबई समेत कई जगहों पर छापेमारी की और कई लोगों को गिरफ्तार किया। उस मामले में NIA ने कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी है, और नये खुलासे के मुताबिक दाऊद इब्राहिम अब करांची के डिफेंस एरिया में अब्दुल्ला गाजी बाबा दरगाह के पीछे रहीम फाकी के पास रहता हैं।
मतलब, भारतीय सुरक्षा और जांच एजेंसियों को पाकिस्तान में दाऊद इब्राहिम के ठिकाने तक का पता है लेकिन जब पाकिस्तान के नये नवेले विदेश मंत्री और बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो से दाऊद इब्राहिम के बारे में सवाल किया जाता है तो वो साफ इनकार कर जाते हैं।