डिजिटल डेस्क: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के SDMC में 24 घंटे के भीतर CISF के दो कर्मियों की आत्महत्या का मामला सामने आया है। नेल्लोर जिले के सतीश धवन अंतरिक्ष सेंटर में नाइट ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर विकास सिंह ने सोमवार की रात अपनी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली,और 30 वर्षीय विकास सिंह तिरुपति जिले के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार के गेट एक पर ड्यूटी कर रहे थे,तभी गोली की आवाज सुनकर अन्य सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और विकास सिंह को खून से लथपथ पाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सुसाइट के कारणों का पता लगा रही है। बीते 8 दिनों में कर्नाटक स्थित इस इसरो कैंपस से तीन आत्महत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं,साइड की बढ़ती घटनाओं पर इसरो के साथ पुलिस ने भी संज्ञान लिया है और जांच की जा रही है।