डिजिटल डेस्क : इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में बड़े बदलाव किए गए हैं,इस खास मौके पर केंद्र ने गेस्ट को कम करने का फैसला किया है। गणतंत्र दिवस समारोह में सिर्फ 45000 ही दर्शक पहुंच सकेंगे, जहां पहले कर्तव्य पथ पर हर साल एक लाख 25 हजार दर्शकों को आमंत्रित किया जाता था। सिर्फ कोरोना काल में 25 हजार दर्शक ही कर्तव्य पथ पहुंच सके थे,हाल के समय में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर चिंताएं बढ़ गई थी, लेकिन सरकार ने इस पर कोई सख्त नियम लागू नहीं किए।बता दें कि 32,000 टिकट ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और 12,000 ई-निमंत्रण कार्ड जारी किए जाएंगे,कुछ फिजिकल टिकट भी जनता के लिए बेचे जाएंगे। इस बार वीवीआईपी निमंत्रण कार्डों की संख्या कम कर दी गई है,पहले यह 50,000 – 60,000 से अधिक हुआ करती थी और अब इसे घटाकर 12,000 कर दिया गया है,जब कि आम जनता के लिए संख्या में कोई कटौती नही की गई है।
इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी होंगे। मिस्र का 120 सदस्यीय दल पहली बार कर्तव्य पथ पर मार्च करेगा,बीटिंग द रिट्रीट समारोह के लिए, कुल सीटों का 10 प्रतिशत आम जनता के लिए आरक्षित किया गया है, जिनकी संख्या 1,250 है। इस साल 16 राज्यों और छह केंद्रीय मंत्रालयों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह का थीम इस बार जनभागीदारी का विषय है, जिसका अर्थ है अधिक लोगों की भागीदारी और सब कुछ उसी के अनुसार आयोजित किया गया है।
मिलिट्री टैटू ओर ट्राइबल डांस में हॉर्स शो, खुखरी डांस, गड़का, मल्लखंब, कलरीपायटू, थंगटा, मोटरसाइकिल डिस्प्ले, एयर वॉरियर ड्रिल टीम, नेवी बैंड, पान मोटर और हॉट एयर बैलून जैसे कार्यक्रम होंगे,देश भर से आए कुल 20 तरह की जनजातीय ग्रुप आएंगे, जो आयोजन के दौरान “आदि शौर्य” का प्रतिनिधित्व करने वाले आदिवासी नृत्य का प्रदर्शन करेंगे, साथ ही बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
परेड के दौरान दिखेगा मेक-इन-इंडिया का जलवा आत्मानिर्भर भारत पहल पर ध्यान केंद्रित करते हुए, कुछ मेक-इन-इंडिया उत्पादों को परेड के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा, जिनमें मुख्य युद्धक टैंक, एनएजी मिसाइल प्रणाली, के9 वज्र, ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, एडवांस लाइट हेलीकाप्टर शामिल हैं,बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पिछले साल की तरह इस बार भी ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा।