दही को सुपर फूड की कैटेगरी में रखा गया है। इसमें लैक्टोज, आयरन, विटामिन, प्रोटीन,कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। ये सारी चीजें हेल्दी शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। इतना ही नहीं ये बेजान बालों में जान डाल देती है। विटामिन सी और साइट्रिक एसिड से भरपूर होने की वजह से दही बालों के लिए काफी फायदेमंद होती है। सर्दी के मौसम में लोग इसे लगाने से बचते हैं। लेकिन अगर इसके फायदे जान लेंगे तो हफ्ते में एक बार जरूर इसका इस्तेमाल करेंगे। जानिए, दही कैसे बालों पर करता है काम।
1 डैंड्रफ में कारगर : सर्दी के मौसम में डैंड्रफ की समस्या आम बात है। कई बार इसकी वजह से शर्मिंदगी का भी शिकार होना पड़ता है। अगर आप अपने स्कैल्प पर दही लगाते हैं तो यह डैंड्रफ को हमेशा के लिए गायब कर देता है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और साइट्रिक एसिड स्कैल्प की सफाई करते हैं। ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। इसलिए दही को बालों में जरूर लगाएं। सर्दी के मौसम में पूरे बालों में लगाने की बजाय दो चम्मच दही लें और स्कैल्प में उससे मसाज करें। ठंड भी नहीं लगेगी और बाल खूबसूरत बन जाएंगे।
1 ड्राई हेयर में भर देती है जानः सर्दी के मौसम में बाल बहुत ज्यादा ड्राई हो जाते हैं। दही से इसका इलाज संभव है। यह एक प्राकृतिक कंडीशनर , मॉइश्चराइजर का काम करती है। दही बालों को मुलायम बनाने का काम करती है। बाल चमकीले होते हैं।
1झड़ते बालों का इलाज है दहीः दही में मौजूद बायोटिन, जिंक के साथ मिलकर बालों को जड़ से मजबूत करने का काम करती है। जिसकी वजह से बाल कम झड़ते हैं। इसलिए हफ्ते में एक बार दही को जरूर बालों में लगाना चाहिए। आप इसमें शहद और एलोवेरा भी मिला सकते हैं।
1स्कैल्प इंफेक्शन से बचाता हैः दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को साफ करता है। जिसकी वजह से स्कैल्प इंफेक्शन नहीं होता है। ये मृत त्वचा कोशिकाओं को एक्सफोलिएट करने में मददगार है। जिसकी वजह से बाल मजबूत और इंफेक्शन फ्री रहते हैं।
1 ऐसे लगाएं बालों में दही: दही को आप चाहे तो बिना कुछ मिलाए भी लगा सकते हैं। लेकिन ज्यादा फायदे के लिए लोग इसमें शहद, एलोवेरा डालकर लगाते हैं। कुछ लोग अंडा और दही मिलाकर लगाना पसंद करते हैं। इससे बालों को डबल फायदा मिलता है।