गुवाहाटी : बरपेटा के बहरी बुनागोहाईं मंदिर परिसर में 24 जनवरी को एक संदिग्ध जिहादी समूह की धमकी भरे पत्र पाए जाने के बाद से बरपेटा के बहरी इलाके में दहशत फैल गई। बहरी बुनागोहाईं थान से बरामद पत्र में बंदाली जान के एक जिहादी क्लब की ओर से वर्ष 2024 में मंदिर परिसर के अंदर गाय की बलि देने की धमकी दी गई है।
पत्र में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा को भी चुनौती दी गई है कि वे अपनी सरकार से बंदाली वन अभ्यारण्य में बेदखली अभियान चलाने के लिए कहें। इसके अतिरिक्त समूह ने सीएम शर्मा से गोमांस का सेवन करने के लिए भी कहा है। बहरी सत्र समिति की अध्यक्ष किरण मेधी ने इस मामले में मीडिया को बताया कि पत्र की बरामदगी के बाद अब हमें संदेह है कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में जिहादियों की मौजूदगी है।
मामले को लेकर स्थानीय लोगों और मंदिर के अधिकारियों ने बहरी के ताराबाड़ी थाने में पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पत्रों को जब्त कर लिया और जांच शुरू कर दी।