डिजिटल डेस्क: गोवा सरकार ने पर्यटकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। पर्यटकों के प्राइवेसी और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कहा कि टूरिस्ट के साथ या उनकी सोलो फोटो खींचने से पहले उनसे इजाजत जरूर ले लें, खासकर जब वे धूप में लेटे हों या फिर समुद्र में मस्ती कर रहे हों। सरकार का कहना है कि इससे पर्यटकों की निजता का सम्मान हो सकेगा।

नई एडवाइजरी में गोवा में ओपन प्लेस में खाना पकाना भी बैन कर दिया गया है। ऐसा करने पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। वहीं, बीच पर शराब पीने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सरकार ने चट्टानों और खतरनाक जगह पर सेल्फी न लेने को कहा है, ताकि हादसे रोके जा सकें। सरकार ने ओवरचार्जिंग से बचने के लिए टैक्सी का मीटर देखकर किराया देने को कहा गया है। गाइडलाइन के मुताबिक यहां आने वाले पर्यटकों से टूरिस्ट डिपार्टमेंट के साथ रजिस्टर होटल में रुकने की सलाह दी गई है।