डिजिटल डेस्क:आर्थिक और राजनीतिक जीवन में योगदान के लिए लंदन में इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। पिछले सप्ताह लंदन में एक पुरस्कार समारोह में इस पुरस्कार की घोषणा की गई। हालांकि पूर्व पीएम अवॉर्ड को लेने के लिए ब्रिटेन नहीं पहुंचे लेकिन यह अवार्ड NISAU यूके द्वारा दिल्ली में डॉ मनमोहन सिंह को सौंपा जाएगा।
NISAU-UK द्वारा India-Uk अचीवर्स ऑनर्स ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग और ब्रिटिश काउंसिल इन इंडिया के सहयोग से ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में शिक्षा हासिल कर जीवन में उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय विद्यार्थियों को दिया जाता है।
यह पुरस्कार डॉ सिंह के लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनर ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों में योगदान को रेखांकित करता है।