डिजिटल डेस्क: आज दक्षिण तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया है,जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा तुर्की के दक्षिण में गाजियानटेप में तेज झटके महसूस किए गए।भूकंप से तुर्की और सीरिया में अब तक 300 लोगों की मौत हो चुकी है, तुर्की में सऊदी अरब दूतावास की ओर से बताया गया है कि उनके सात नागरिकों की मौत हो गई है,कम से कम 150 इमारतें भी ढह गई हैं।
अब तक तुर्की में 560 लोगों की मौत हुई ,जबकि 100 से ज्यादा लोग जख्मी हैं,मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है और तुर्की में भूकंप प्रभावित इलाकों में लोगों को मस्जिदों में शरण दी जा रही है।
भूकंप के झटके लेबनान, सीरिया में भी महसूस किए गए। सीरिया में अलेप्पो और हमा शहर से नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं। सिविल डिफेंस की माने तो सीरिया में तुर्की से लगे इलाकों में कई इमारतें गिर गईं। दमिश्क में भी भूकंप के बाद लोग सड़कों पर आ गए। वहीं लेबनान में करीब 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।
तुर्की में रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है,बहुत सारी इमारतें जमींदोज़ हो गई हैं। उनके अंदर लोगों के दबे होने की भी आशंका है।इसके अलावा इजरायल, फिलिस्तीन, साइप्रस, लेबनान, इराक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।इससे पहले तुर्की-ईरान सीमा पर भूकंप आया था,जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 आंकी गई थी।
पुलिस और रेसक्यू टीम्स बचाव कार्य में जुटी हुई हैं,हालांकि नुकसान कितना हुआ, भूकंप का केंद्र क्या था,अभी ये तय नहीं हुआ है।भूकंप इतना भयंकर था कि लोगों को बचने का मौका नहीं मिला,रिएक्टर स्केल में 7 से ऊपर भूकंप बहुत खतरनाक माना जाता है।