डिजिटल डेस्क:आज उच्च न्याधीश को पांच और जज मिल गए हैं। सभी नए जजों को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सभी नए जज को शपथ दिलाई,साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर अब 32 पहुंच गई है।  सुप्रीम कोर्ट में जज के कुल 34 पद स्वीकृत दी हैं,और सीजेआई ने जस्टिस पंकज मित्तल, जस्टिस संजय करोल, जस्टिस पीवी संजय कुमार, जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्ला और जस्टिस मनोज मिश्रा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

गौर की बात यह हैं सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले साल दिसंबर महीने में जज के लिए इन पांच नामों की सिफारिश की थी जिसे केंद्र सरकार ने अब जाकर स्वीकृति दे दी थी और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 जनवरी को सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर पदोन्नति के लिए दो और जजों के नाम की सिफारिश की है। पांच जजों के शपथ ग्रहण के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 स्वीकृत पदों की तुलना में अब 32 पहुंच गई है,हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में जज के रिक्त पद इस साल अभी बढ़ेंगे।