डिजिटल डेस्क: भला किसे विंडो सीट पसंद नहीं हैं,चाहे क्यों न वो बस हो या ट्रेन या फिर फ्लाइट की ही हो, विंडो सीट पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते,खासकर बस और फ्लाइट में विंडो सीट पाने के लिए तो लोग एक्स्ट्रा पैसे भी खर्च करते हैं। विंडो सीट पाने की बेचैनी लोगों में इसलिए होती है, क्योंकि खिड़की से बाहर खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं और अगर बात फ्लाइट की हो तो फिर क्या ही बात है, लेकिन अगर एक्स्ट्रा पैसे खर्च करने के बाद भी आपको विंडो सीट न मिले तो कैसा महसूस होगा?
फिलहाल ऐसा ही एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल,हुआ यू कि एक शख्स के साथ धोखा हुआ हैं,जिसमें शख्स ने विंडो सीट के लिए एक्स्ट्रा पैसे खर्च किए थे, लेकिन उसे मिला तो ये सीट, जहां विंडो तो थी ही नहीं। शख्स का नाम अनिरुद्ध मित्तल है,उसने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है और बताया है कि ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में उसके साथ कैसे धोखा हुआ। उसने ज्यादा पैसे भी खर्च किए, लेकिन उसे फ्लाइट में विंडो सीट मिला ही नहीं, ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘मैंने राइट साइड विंडो सीट के लिए एक्स्ट्रा पैसे दिए ताकि लैंडिंग के समय हिथ्रो एयरपोर्ट की खूबसूरती देख सकूं,ब्रिटिश एयरवेज,कहां है मेरा विंडो सीट?’,और बदले में उसे क्या मिला है, वो तो तस्वीर में आप देख ही सकते हैं।