डिजिटल डेस्क: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोरार गांव में आज एक ऑटो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हुई,जिसमें 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क से कुछ दूर जाकर पलट गई,तथा ऑटो के परखच्चे उड़ गए, जिससे मौके पर ही 5 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई,वहीं, गंभीर रूप से घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,और जहां दो बच्चों ने भी दम तोड़ दिया।घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संवेदना व्यक्त की है।
घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और घायल बच्चों के लिए बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में डॉक्टरों की स्पेशल टीम लगा दी गई है,लेकिन ऑटो और ट्रक की भिड़ंत में घायल 2 और बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है, हादसे के बाद कांकेर के जिला अस्पताल में घायल बच्चों में से 1 का इलाज अब भी जारी है, डॉक्टरों का कहना है कि ऑटो ड्राइवर की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, आटो में कुल कितने बच्चे सवार थे इसकी जानकारी भी अब तक नहीं लग सकी है। वहीं, ट्रक ड्राइवर घटना के बाद से फरार हो गया है। सभी बच्चे एक प्राइवेट स्कूल के बताए जा रहे हैं।
सीएम भूपेश बघेल ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया है,जहां पर उन्होंने लिखा है कि कांकेर जिला के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर से दुर्घटना में 5 स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत का समाचार बेहद दुखद है, जिसमें 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है।