डिजिटल डेस्क: BBC पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी हैं। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एमएम सुंदरेश की पीठ ने हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और एक किसान बीरेंद्र कुमार सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया,तथा कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि आप BBC पर पूरी तरह से प्रतिबंध की मांग कर रहे हैं ये कैसे संभव है? वहीं याचिकाकर्ता की तरफ से वकील पिंकी आंनंद ने कहा की BBC देश की छवि खराब करना चाहता है।
हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और एक किसान बीरेंद्र कुमार सिंह ने पीएम मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री को लेकर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की थी,दोनों ही याचिकाओं में बीबीसी की भारत में रिपोर्टिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग गई थी,और दोनों ही याचिकाओं में बीबीसी की भारत में रिपोर्टिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग गई थी। वही तीन फरवरी को कोर्ट ने बीबीसी के वृत्तचित्र को प्रतिबंधित करने के सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली अलग-अलग याचिकाओं पर केंद्र और अन्य पक्षों से जवाब मांगा था।