डिजिटल डेस्क: बेंगलुरु में आयोजित होने वाले एयर शो में मेक इन इंडिया की ताकत देखने को मिलेगी,इस एयर शो में  HAL अपने हेलीकॉप्टर और ट्रेनर जेट का भी प्रदर्शन करेगी। इस एयर शो के दौरान HAL 15 हेलीकॉप्टर की फॉर्मेशन फ्लाइट और अगली पीढ़ी के स्केल मॉडल सुपरसोनिक ट्रेनर जेट का प्रदर्शन करेगी और इनके अलावा कंपनी एलसीए के दो सीटों वाले वैरिएंट, हॉक आई और एचटीटी-40 एयरक्राफ्ट का भी प्रदर्शन करेगी। 

बेंगलुरु एयर शो में रूस भी अपने 200 से अधिक आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करेगा, जिसमें पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट सुखोई, लाइट टेक्टिकल फाइटर एयरक्राफ्ट और आधुनिक ड्रोन्स शामिल हैं,रूस की सरकारी रक्षा कंपनी रोसोबोर्नएक्सपोर्ट ने यह जानकारी दी है, तथा  इस एयर शो में रूस मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन, एरियल रिफ्यूलिंग टैंकर, सुखोई 35 फाइटर जेट, सुखोई 30 एसएमई और मिग 35डी मल्टीरोल फ्रंटलाइन फाइटर प्लेन भी शामिल हैं।