डिजिटल डेस्क: एयर एशिया लिमिटेड को लगा बड़ा झटका, विमानन नियामक संस्था नागर विमानन महानिदेशालय की ओर से एयर एशिया को 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डीजीसीए की निगरानी अभियान के बाद यह बात जांच में सामने आई कि एयरलाइन कंपनी की ओर से डीजीसीए के नियमों का उल्लंघन किया गया और पायलटों के लिए अनिवार्य ट्रेनिंग को लेकर लापरवाही बरती गई हैं तथा एयरलाइन के पायलटों के लिए कुछ अनिवार्य प्रैक्टिस के दौरान पायलट प्रोफेसिएंसी टेस्ट / इंस्ट्रूमेंट रेटिंग चेक (अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन के लिए जरूरी) नहीं किए गए थे,जो कि डीजीसीए के नियमों का उल्लंघन है। 

साथ ही एयरलाइन के ट्रेनिंग प्रमुख को “DGCA नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में नाकाम रहने” के आरोप में तीन महीने के लिए उन्हें उनके पद से हटा दिया गया था,और साथ ही आठ नामित परीक्षकों पर भी तीन-तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया हैं। इसके अलावा नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, या डीजीसीए ने संबंधित मैनेजर, हेड ऑफ ट्रेनिंग और एयर एशिया के सभी नामित परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि उनके नियामक दायित्वों के निरीक्षण की कमी के लिए उनके खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई क्यों न की जाए, तथा  उनके लिखित जवाबों की जांच की गई और फिर उसके आधार पर उन पर यह कार्रवाई की गई हैं।