पूर्व न्यायाधीश और स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति होंगे। सोमवार को 74 वर्षीय चुप्पू को निर्विरोध चुना गया और वह मौजूदा राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद की जगह लेंगे। वह निर्विरोध राष्ट्रपति बने, क्योंकि उनके सामने कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं था। मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति की नियुक्ति पर सोमवार को एक राजपत्र (गजट) जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि चुप्पू बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति होंगे।
नए राष्ट्रपति