डिजिटल डेस्क: ED की ओर से केरल में बड़ी कार्रवाई की गई है, ED ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को लाइफ मिशन केस से जुड़े घोटाले में विदेशी अंशदान अधिनियम के कथित उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार कर लिया है,और इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। इससे पहले ED से जुड़े अधिकारियों ने बताया था कि शिवशंकर से केंद्रीय जांच एजेंसी कोच्चि में पिछले तीन दिन से पूछताछ कर रही हैं और उन्हें कल यानी मंगलवार रात को हिरासत में लिया गया हैे,उनकी हिरासत को जल्द की दर्ज किया जाएगा और पूर्व नौकरशाह को चिकित्सकीय जांच के बाद आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आखिर लाइफ मिशन परियोजना है क्या

महीने 31 जनवरी को शिवशंकर रिटायर हुए थे, उन्हें इससे पहले यूएई वाणिज्य दूतावास में राजनयिक सामान से जुड़े सोने की तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। लाइफ मिशन परियोजना का उद्देश्य केरल के त्रिशूर जिले के वडक्कनचेरी में गरीबों के लिए आवास उपलब्ध कराना है,और इसके तहत 140 परिवारों को मकान दिया जाना था।

CBI इससे पहले वडक्कनचेरी से तत्कालीन विधायक एवं कांग्रेस नेता अनिल अक्कारा की शिकायत पर 2020 में कोच्चि की एक अदालत में भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी और विदेशी अंशदान अधिनियम, 2010 की धारा 35 के तहत एक एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें कोच्चि स्थित यूनिटेक बिल्डर के प्रबंध निदेशक संतोष एप्पन को पहले आरोपी और साने वेंचर्स को दूसरे आरोपी के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।