गुवाहाटी : गुवाहाटी अप्रैल 2023 में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों की मेजबानी करेगा क्योंकि बीसीसीआई ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के दो घरेलू मैचों की मेजबानी पूर्वोत्तर के इस शहर को सौंपी। असम क्रिकेट संघ (एसीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रीतम महंत ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी जबकि दूसरे मैच में उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

उन्होंने एक बयान में कहा कि हमें यह घोषणा कर खुशी हो रही है कि गुवाहाटी का एसीए स्टेडियम पांच अप्रैल और आठ अप्रैल 2023 को टाटा आईपीएल के दो मैचों की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का घरेलू स्थल होगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम बचे हुए घरेलू मैच जयपुर में खेलेगी।