डिजिटल डेस्क: NEET PG Exam 2023 को पोस्टपोन करने की मांग लगातार जारी है, और अब परीक्षा पोस्टपोन करने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 5 मार्च 2023 को किया जाएगा हैं, और नतीजे 31 मार्च 2023 को घोषित किए जा सकते हैं। FAIMA और नीट पीजी के अभ्यर्थी परीक्षा को लगातार पोस्टपोन करने की मांग कर रहे हैं, तथा अभ्यर्थियों की मांग है कि नीट पीजी परीक्षा और काउंसलिंग के डेट के बीच के अंतर को कम करने के लिए एग्जाम को पोस्टपोन किया जाएगा।

इस कारण एग्जाम पोस्टपोन करने की हो रही मांग: 

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि मार्च में परीक्षा होती है और अगस्त में काउंसलिंग होती है,और समय कम होने के कारण न तो वे नौकरी के लिए आवेदन कर पाएंगे और न ही पढ़ाई के लिए समय मिलेगा तथा  परीक्षा में देरी होती है, तो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए अधिक तैयारी कर पाएंगे और परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त करेंगे।

इंटर्नशिप पूरा करने की डेट बढ़ाई गई है:

इससे पहले उम्मीदवारों के लिए एक साल की अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी करने की कट-ऑफ तारीख 31 मार्च, 2023 थी,  अब हालांकि, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, छात्र संघ निकायों, संभावित उम्मीदवारों और कई राज्य प्राधिकरणों ने मंत्रालय से पात्रता तिथि को जून तक बढ़ाने का आग्रह किया था। इसके बाद कट-ऑफ तारीख को बढ़ाकर 30 जून और अंत में 11 अगस्त कर दिया गया हैं।

पिछले दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने पहले लोकसभा को बताया था कि नीट पीजी 2023 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 मार्च को आयोजित किया जाएगा और  कोविड के कारण लेट हुए सेशन को सही करने के लिए परीक्षा को पोस्टपोन नहीं किया जा सकता है।