डिजिटल डेस्क: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है,त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी की वापसी हुई है वही मेघालय में स्थिति अभी साफ नहीं हुई है। गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर में शांति और विकास के एजेंडे की सराहना की,और भाजपा त्रिपुरा में अधिकतर सीटों पर आगे है जबकि नगालैंड में उसका गठबंधन सत्ता में बरकरार रहने की राह में है। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने पहली बार देखा है कि केंद्र ने क्षेत्र में शांति और विकास लाने के लिए कितनी बारीकी और ईमानदारी से काम किया है,चाहे वह राजमार्ग बनाने जैसी बड़ी परियोजनाएं हों या उन्हें पेयजल, मुफ्त राशन और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना हो।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और पूर्वोत्तर के बीच पहले एक व्यापक अंतर था, लेकिन मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दूरियों को खत्म कर दिया है, आगे उन्होंने ने कहा कि त्रिपुरा के लोगों ने देखा है कि कैसे भाजपा ने पुरानी समस्याओं को हल करके उनसे किए गए अपने वादों को पूरा करने के लिए काम किया है।
बीजेपी महासचिव तरुण चुग ने त्रिपुरा एवं मेघालय के शुरुआती नतीजों में भाजपा की शानदार बढ़त पर खुशी जताई और कहा कि पूर्वोत्तर में भाजपा प्रचंड जीत की ओर अग्रसर होते हुए कांग्रेस का सफाया करने जा रही है,निर्वाचन आयोग की ओर से प्राप्त रुझानों के मुताबिक कि भाजपा ने त्रिपुरा में तीन सीटें जीती हैं और 60 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 29 पर आगे है। उसकी सहयोगी आईपीएफटी ने एक सीट जीती है। नगालैंड में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन 39 सीटों पर आगे हैं।