गुवाहाटीः शिक्षा मंत्री डॉ. रनोज पेगु ने कहा कि छठी अनुसूची के जिलों में 30 अप्रैल को टेट परीक्षा आयोजित की जाएगी। 30 अप्रैल को होने वाली टेट परीक्षा निम्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर आयोजित की जाएगी।
उन्होंने काहिलीपाड़ा स्थित समग्र शिक्षा मिशन मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष टेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि 5 मार्च से शुरू हो गई और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विशेष टेट परीक्षा का प्रवेश पत्र 15 अप्रैल को प्राप्त किए जा सकता है और परीक्षा 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोकराझाड़, बाक्सा, उदालगुड़ी, डिमा हसाओ, कार्बी आंग्लांग और वेस्ट कार्बी आंग्लांग में होने वाली विशेष टेट परीक्षा की नियुक्ति प्रक्रिया में स्थानीय परिषद की जिम्मेदारी रहेगी।