डिजिटल डेस्क: देश के लोगों को 1 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा हो जाएगा,एनएचएआई ने इस संबंध में टोल प्लाजा के मौजूदा दर में वृद्धि करने का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजने का मन बना लिया है,तथा यह प्रस्ताव 25 मार्च तक मंत्रालय के प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट को भेज दिया जाएगा। नेशनल हाईवे से जुड़े 2008 के नियम के तहत एनएचएआई की इस सिफारिश को स्वीकार किया जाना तय माना जा रहा हैअगर सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय इस सिफारिश को मान लेता है तो अगले महीने की 1 तारिख से देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर बढ़ी हुई नई दर लागू हो जाएगी। 

एनएचएआई ने प्रति ट्रिप हलके वाहनों के लिए वर्तमान दरों में 5 प्रतिशत जबकि भारी वाहनों (ट्रक,बस) के लिए 10 प्रतिशत वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया है,और इनके अलावा टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को मिलने वाले मासिक रियायती पास पर भी 10 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है। सस्ते और मासिक टोल पास से लाभान्वित होने वाले किसानों को भी अब टोल प्लाजा की बढ़ी हुई कीमत चुकानी पड़ेगी,मंत्रालय के नेशनल रोड शुल्क अधिनियम 2008 के अनुसार टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों से कम चार्ज लेने या टोल में छूट देने का कोई आधिकारिक नियम नहीं है।