डिजिटल डेस्क: जम्मू में एक महिला डॉक्टर को उसके प्रेमी ने कथित तौर पर हत्या कर दी हैं,और एक मुद्दे पर लड़ाई की और उसके बादआदमी ने गुस्से में अपनी प्रेमिका को रसोई में चाकू से मार डाला।और उसके बाद उसी चाकू से अपनी जीवन लीला समाप्त करने का भी प्रयास किया और अब जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।
यह घटना तब सामने आई जब आरोपी के एक रिश्तेदार ने पुलिस को सूचित किया कि जौहर ने फेसबुक पर पोस्ट किया था कि वह कुछ निजी मुद्दों के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रहा है,सूचना मिलने के बाद पुलिस जम्मू के जानीपुर में जौहर के घर गई।चूंकि घर का गेट बंद था, इसलिए पुलिस घर में घुस गई और सुमेधा का शव खून से लथपथ पड़ा मिला,आरोपी के पेट में चोटें आई हैं।
पुलिस ने IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस संबंध में जांच शुरू कर दी है,आरोपी और पीड़ित एक रिश्ते में थे और उन्होंने जम्मू के एक डेंटल कॉलेज में बीडीएस की पढ़ाई की,और सुमेधा बाद में एमडीएस की पढ़ाई के लिए जम्मू से बाहर चली गईं।
वह 7 मार्च को होली के लिए घर आई थी और अपने प्रेमी के घर पर थी, जहां उन्होंने लड़ाई की, जिसके बाद आरोपी ने उसे चाकू मार दिया। फीलहाल आरोपी और पीड़ित के परिवार ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पीड़िता के शव को उसके परिवार को सौंप दिया है और आगे की जांच की जा रही है