गुवाहाटीः मुख्यमंत्री डॉ.हिमंत विश्वशर्मा ने आज असम विधानसभा में वित्तमंत्री अजंता नेउग द्वारा पेश बजट को असम की जनता के विकास के लिए बजट बताया। मुख्यमंत्री डा.शर्मा ने कहा कि यह बजट असम को पुनरजीवित करने वाला है, क्योंकि राज्य के विकास के साथ ही हर क्षेत्र पर ध्यान दिया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की आय बढ़ने के साथ ही सूबे के लोगों के लिए खर्च भी बढ़ाया गया है। विभिन्न योजनाओं के जरिए गरीब लोगों को सहारा देने का प्रस्ताव पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्यभर के सभी आत्मसहाय गुटों की महिलाओं को काम करने के लिए पहले एक हजार रुपए और बाद दस हजार रुपए दिए जाएंगे ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्य आवास योजना नई है और इसके जरिए जरूरमंद लोगो को घर निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में राशनकार्ड धारियों को मुख्यमंत्री आयुषमान असम का लाभ देने का प्रस्ताव लाया गया है ताकि गरीबों को किसी प्रकार की चिकित्सा के दौरान दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। इस योजना से पांच लाख लोगों को लाभ होने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ.शर्मा ने वित्तमंत्री अजंता नेउग को बेहतर बजट लाने के लिए धन्यवाद दिया।