डिजिटल डेस्क: आज  राजधानी दिल्ली में SCO के NSA की बैठक हुई और इस बैठक में भारत के  राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसको खरी खोटी सुनाई। अजीत डोभाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किसी भी तरह का आतंकवाद एक गंभीर खतरा है और बड़ी बात यह है कि इस बैठक में पाकिस्तान के प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे। 

SCO मीटिंग में अजीत डोभाल ने साफ कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए सभी देशों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्तावों पर ध्यान देना चाहिए और साथ ही काउंटर टेररिज्म प्रोटोकॉल के लिए अपने दायित्व को भी पूरा करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद के किसी भी काम को सही नहीं ठहराया जा सकता हैं।

देशों से कनेक्टिविटी प्रमुख प्राथमिकता-डोभाल

डोभाल ने कहा कि एससीओ बैठक में सभी देश आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से सभी प्रारूपों का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भारत के लिए सभी देशों से कनेक्टिविटी प्रमुख प्राथमिकता है। हम सभी के साथ निवेश करने औऱ कनेक्टिविटी बढ़ाने में सहयोग करने के लिए तैयार हैं तथा इस दौरान यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान हो। उन्होंने आगे कहा चाबहार को भी नॉर्थ साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर में शामिल करने की वकालत की।

8 देश शंघाई सहयोग संगठन में  शामिल:

भारत

चीन

पाकिस्तान

कजाकिस्तान

किर्गिस्तान

रूस

ताजिकिस्तान

उज्बेकिस्तान

 4 पर्यवेक्षक राज्य संगठन के हैं: 

अफगानिस्तान

बेलारूस

ईरान

मंगोलिया