विला लियोपोल्डा ब्राजील के अरबपति लिली साफा का यह घर महंगे घरों की सूची में दूसरे नंबर पर है। यह एक छोटे से फ्रांसीसी शहर विलेफेंचे सुरमेर में मौजूद है। फ्रांस के दक्षिणी हिस्से में समुद्र किनारे मौजूद इस शहर की पहचान ही विला लियोपोल्डा है। इसे बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने 1890 के दशक में बनाया। मुख्य बिल्डिंग के चारों ओर करीब बीस एकड़ के क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह नेचुरल है। यहां वनस्पतियों की कई प्रजातियां देखी जा सकती हैं। देखभाल के लिए 50 माली हैं। सालाना 50 करोड़ का भारी भरकम खर्च केवल गार्डनिंग पर किया जाता है। 29 हजार फुट में बसे आवासीय हिस्से में 11 शानदार लक्जरी बेडरूम और 14 बाथरूम हैं। इसके मालिक बिल गेट्स भी रह चुके हैं।