डिजिटल डेस्क: BJP के वरिष्ठ नेता के.एस. ईश्वरप्पा इस बार आगामी कर्नाटक विधासभा चुनाव नहीं लड़गे,और उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को लेटर लिखकर इस बात की जानकारी दी। ईश्वरप्पा ने लेटर में लिखा कि मैंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है,और मैं चुनावी राजनीति से अलग हो रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 40 साल से पार्टी की सेवा कर रहा हूं और इस दौरान पार्टी ने मुझे कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं।
2019 में कांग्रेस से आए विधायकों का टिकट कटना तय:
साल 2019 में कांग्रेस से सभी विधायको का टिकट कटना तय है और वहीं शिगंव विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ेंगे तथा पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के बेटे बी. वाय. विजयेंद्र पिता की सीट शिकारीपुरा से चुनाव लड़गे।
बीजेपी ने 150 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य:
इस बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा तथा सीईसी के अन्य सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत कई नेता इस बैठक में शामिल हुए और बैठक के बाद सीएम बोम्मई ने कहा था कि उम्मीदवारों के नामों की घोषणा सोमवार या मंगलवार को की जाएगी। कर्नाटक में एक बार फिर से भगवा लहराने के लिए बीजेपी प्रयास कर रही है तथा पार्टी ने 224 सीट में से कम से कम 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।