कोडागु (कर्नाटक): कर्नाटक के कोडागु में असम के सीएम हिमंत विश्वशर्मा ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं पर जमकर हमला बोला। सीएम हिमंत विश्वशर्मा ने कहा कि सिद्धारमैया बोलते हैं कि टीपू सुल्तान की जयंती मनाएंगे, अगर आपको जयंती मनानी है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश में जाकर मनाएं। कोडागु में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हिमंत विश्वशर्मा ने कहा कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया टीपू सुल्तान के परिवार के हैं, सिद्धारमैया बोलते हैं कि टीपू सुल्तान की जयंती मनाएंगे, अगर आपको  जयंती मनानी है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश में जाकर मनाएं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आई तो कर्नाटक पीएफआई की घाटी बन जाएगा। सीएम हिमंत विश्वशर्मा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की खुद की गारंटी नहीं है, कभी देश में तो कभी विदेश में रहते हैं। कांग्रेस की तो किसी भी गारंटी की कोई गारंटी नहीं है। सीएम हिमंत विश्वशर्मा ने जनता से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट भारत को विश्व गुरु बनाने के पीएम मोदी के प्रयासों को बल देगा। बजरंगबली का नाम लेकर कमल के निशान पर वोट दीजिए।