डिजिटल डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है और  रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in के जरिए अपने एप्लीकेशन नंबर का उपोयग कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। CUET UG 2023 Exam का आयोजन 21 मई से देश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा तथा CUET UG 2023 एग्जाम 13 विभिन्न भाषाओं में आयोजित किया जाएगा।

केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित अन्य विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और  अब जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा। एनटीए नोटिस के अनुसार प्रवेश पत्र प्रत्येक परीक्षा के दिन से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे और सीयूईटी यूजी से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी या समस्या के लिए कैंडिडेट्स एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011 – 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।

साथ ही आधिकारिक मेल आईडी cuet-ug@nta.ac.in पर ई-मेल भी कर सकते हैं और जारी एग्जाम सिटी स्लिप में परीक्षा शहर का नाम, परीक्षा का नाम, एग्जाम की टाइमिंग आदि सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी तथा अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड:

कैंडिडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।

होम पेज पर लाॅगिन करें।

यहां एप्लीकेशन नंबर आदि सबमिट करें।

एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

अब चे करें और डाउनलोड करें।

दिल्ली विश्वविद्यालय, बीएचयू, इलाहाबाद सहित अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों के यूजी पाठ्यक्रम में दाखिला सीयूईटी यूजी स्कोर के जरिए ही होगा और Exam सीबीटी मोड में होगा तथा इस बार 14 लाख के करीब कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए एप्लीकेशन सबमिट किया है। वहीं सीयूईटी पीजी 2023 के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है और इस परीक्षा का आयोजन 5 जून से 12 जून 2023 तक किया जाएगा।