डिजिटल डेस्क: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने एक किट के माध्यम से तीन संक्रमणों- इन्फ्लुएंजा ए, बी और सार्स-सीओवी-2 का पता लगाने के लिए पहली स्वदेशी टेस्ट किट विकसित की है और  वहीं अब कंपनियां इसे बड़े पैमाने पर बाजार में ले जाना चाहती हैं। एनआईवी पुणे के इन्फ्लुएंजा डिवीजन की प्रमुख डॉ. वर्षा पोतदार ने कहा कि किट को इन्फ्लुएंजा ए, बी और कोविड-19 का पता लगाने के लिए मल्टीप्लेक्स सिंगल ट्यूब रीयलटाइम आरटी-पीसीआर टेस्ट के रूप में जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि यह एक टेस्ट के माध्यम से तीन संक्रमणों का पता लगाने का एक आसान, समय बचाने वाला और कुशल तरीका होगा और  सिंगल ट्यूब का मतलब है कि किसी शख्स के एक ही सैंपल का उपयोग करके, हम कई संक्रमणों का निदान या उसका पता लगाने में सक्षम होंगे तथा टेक्नीशियनों को सैंपल की अलग से जांच नहीं करनी होगी।

एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट:

डॉ. पोतदार ने बताया कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के एक संस्थान ने 15 मई को कंपनियों से थोक में किट बनाने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट  आमंत्रित किया था तथा उन्होंने कहा कि इसमें भी कोविड-19 टेस्ट किट की तरह ही एक रोगी के नाक और गले के स्वैब का उपयोग करेगी, लेकिन टेक्नीशियन कई बीमारियों का पता लगाने के लिए इसी एक सैंपल का उपयोग करने में सक्षम होंगे।

ICMR के साथ तकनीकी डेटा साझा:

ईओआई रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनी गई कंपनी टेक्नोलॉजी के निर्माण और व्यावसायीकरण के लिए आवश्यक स्केल-अप करेगी और आईसीएमआर के साथ तकनीकी डेटा साझा करेगी।  ऐसी तकनीक विभिन्न देशों में विकास के विभिन्न चरणों में है, यह पहली स्वदेशी रूप से विकसित किट है जिसका भारत उत्पादन करेगा।

कंपनियों के लिए आखिरी तारीख 14 जून तय:

हमने कंपनियों के लिए आखिरी तारीख 14 जून तय की है और जिसके बाद आवेदनों के आधार पर, हम सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार का मूल्यांकन करेंगे। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन इन्फ्लुएंजा SARS-CoV-2 मल्टीप्लेक्स परख पर भी काम कर रहा है, जो एक वास्तविक समय रिवर्स-ट्रांसक्रिप्शन पीसीआर प्रयोगशाला टेस्ट है जो एक साथ इन्फ्लुएंजा ए, इन्फ्लुएंजा बी के बीच का पता लगा सकता है।