इंफाल : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष का समाधान तलाशने के लिए 29 मई को हिंसाग्रस्त राज्य का दौरा करेंगे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकरी दी। राय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन ठहरेंगे और जातीय संकट को खत्म करने की दिशा में काम करेंगे तथा सभी लोगों को न्याय देंगे।

हम विभिन्न स्थानों पर लोगों से बात करेंगे और उनके विचार सुनेंगे। शाह ने बृहस्पतिवार को मणिपुर में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी और वादा किया था कि समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।